उड़ान ने मनाया कवि श्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष

सतना/नागौद :- उड़ान साहित्यिक एवं सामाजिक समिति द्वारा संचालित साहित्यिक समूह ने भारत रत्न कवि अटल जी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य किंडर गार्डन प्ले स्कूल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया| उक्त कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया| उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष कवित्री सरोज सिंह सूरज ने स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया| कार्यक्रम के संयोजक राकेश कुमार सोनी ने आए हुए अतिथियों का एवं काव्य पाठ करने वाले कवियों का आभार व्यक्त किया| कवि सम्मेलन का संचालन रवि शंकर चतुर्वेदी ‘रवि कवि’ ने किया एवं तेजभान सिंह ‘तेज’, श्रीमती निर्मला सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह ‘कृष्णम’, शैलेंद्र सिंह ‘शैल’, कुंवर अजीत सिंह , राजेंद्र सिंह परमार आदि कवियों ने काव्य पाठ किया | उक्त कवि सम्मेलन में रामलाल सिंह, राणा प्रताप सिंह (एडवोकेट), कालका प्रसाद त्रिपाठी, अरुण प्यासी, प्रगति सोनी (एडवोकेट), प्रमोद अहिरवार, कृष्णकांत गर्ग, मानवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे|

Subscribe to my channel
Comments are closed.