भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

निरोगी काया अभियान के तहत आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

192
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

स्वास्थ्य शिविर में 398 लोगो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

शहडोल 6 मार्च 2025- विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के नेतृत्व में निरोगी काया अभियान के तहत आज जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत चुहिरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जिला स्तरीय चिकित्सकों की टीम द्वारा ओपीडी के 199, सिकल सेल एनीमिया के 45, आई ओपीडी के 35, बीपी एवं शुगर के 110 सहित 9 अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा,जनपद सदस्य श्रीमती रूकमणि मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेदमणि मिश्रा, सरपंच श्री दिनेश टांडिया, खंड चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. यूबी सिंह, डीएचओ-1 डॉ. आर.के. शुक्ला सहित अन्य समाजसेवी, चिकित्सक एवं आमजन उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper