पत्रकारों ने आइपीएस विदिता डागर का किया विदाई समारोह कार्यक्रम

आईपीएस अधिकारी विदिता डागर विदाई समारोह में भावुक हुईं
सतना: नागौद आईपीएस अधिकारी विदिता डागर का स्थानांतरण होने पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सतना तहसील नागौद के पत्रकार साथियों ने भावपूर्ण विदाई दी। अधिकारियों का स्थानांतरण एक स्थान से दूसरे स्थान पर होना कोई बड़ी बात नहीं होती, मगर काबिलियत रखने वाले अधिकारी क्षेत्र की जनता सदैव के लिए याद रखती है। ऐसा ही काम सतना जिले के नागौद एसडीओपी के पद पर कार्य करने के साथ साथ आईपीएस अधिकारी ने कई ऐसे कार्य कर दिखाया जिसे क्षेत्र की जनता ने खूब सराहा। जिले की सम्मानित पोस्ट पर बैठने के बाद भी आईपीएस अधिकारी विदिता डागर का आमजन के प्रति अलग ही लगाव देखने को मिला। 6 माह एसडीओपी नागौद के तौर पर तैनात आईपीएस विदिता डागर एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नत हुईं, विदाई समारोह जनपद पंचायत नागौद सभागार में सैकड़ों पत्रकार साथियों ने उनका जबरदस्त तरीके से अभिनंदन कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान आईपीएस अधिकारी विदिता डागर अपने शुरुआती दौर के अनुभव को साझा करते हुए भावुक हो उठीं।
विदाई समारोह में जितेंद्र वर्मा एसडीएम नागौद, अशोक मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नागौद, अशोक पांडे थाना प्रभारी नागौद, शालिगराम शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, वरुण शर्मा जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सतना रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.