भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड-19 से अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को एसईसीएल सोहागपुर ने किया लाभान्वित

202
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

-कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थिति में आज कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ या एकल माता या पिता को खोने वाले देखरेख एवं संरक्षण की श्रेणी के बच्चों को लाभान्वित किये जाने हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जिले अन्तर्गत इच्छुक औद्योगिक इकाई / संस्थान एसईसीएल सोहागपुर के द्वारा परिक्षेत्रान्तर्गत बालकों का चिन्हिांकन किया गया था। म०प्र० बाल प्रायोजन दिशा निर्देश 2020 एवं मिशन वात्सल्य के दिशा-निर्देशानुसार निजी बाल प्रयोजन पालन-पोष्ण प्रर्वतकता कार्यक्रम (निजी स्पॉसरशिप योजना) अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में एसईसीएल सोहागपुर द्वारा 15 बालकों के पालन पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु परियोजना प्रस्ताव अल्पावधि न्यूनतम एक वर्ष की कुल राशि 3,60,000 रुपये की स्वीकृति उपरान्त 2000/- रुपये प्रतिबालक प्रतिमाह के मान से एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में उक्त श्रेणी अन्तर्गत 20 बालकों को मिशन वात्सल्य के नवीन मापदण्ड अनुसार परियोजना की कुल राशि 9,60,000 रुपये की स्वीकृति उपरान्त 4000/- रुपये प्रतिबालक प्रतिमाह के मान से मासिक बालहितग्राही एवं संरक्षक के संयुक्त बैंक खाते में अल्पावधि न्यूनतम एक वर्ष की राशि इण्डियन रेडकास सोसायटी के माध्यम से प्रदायित की जा चुकी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उक्त बालकों का निरन्तर फॉलोअप किया गया जिसमें योजना की प्राप्त राशि का उपयोंग संरक्षक द्वारा बालकों के पालन-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper