भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) हेतु पंजीयन 31 मार्च तक….

235
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत के शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रोजगारपरक बनाना है। यह कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्र में वास्तविक जीवन के व्यावसायिक वातावरण से अवगत करवाता है जिससे उन्हे व्यावहारिक कौशल एवं कार्य अनुभव प्राप्त करने में मदद मिले। साथ ही इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोजगार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत ऐसे युवा पात्र है जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष के मध्य है, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं या उससे उच्च है तथा वे पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा में संलग्न नहीं हैं। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को राशि रूपये 5000 प्रतिमाह स्टायपेंड एवं इंटर्नशिप प्रारंभ होने पर एक मुश्त राशि रूपये 6000 प्राप्त होगी। इंटर्नशिप की अवधि 12 माह होगी। ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” (PMIS) हेतु पंजीयन एवं आवेदन की अंतिम तिथि 31.03.2025 है। इस योजना हेतु पात्र युवा https://pminternship.mca.gov.in पर पंजीयन एवं आवेदन कर सकते है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper