भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बाल संरक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला संपन्न…

468
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– संभागीय मुख्यालय शहडोल के मानस भवन में बाल संरक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सदस्य, बाल कल्याण समिति श्रीमती मेघा पवार ने कहा कि ग्राम स्तर पर गठित ग्राम बाल संरक्षण समिति यह सुनिश्चित करे कि एक भी बच्चा कठिन परिस्थितियों में न रह पाए व संकल्प लें कि एक भी बालक अनाथ या निराश्रित न रह पाए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बाल अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमती प्रीति नामदेव,श्रीमती पूर्णिमा चौधरी,श्री अजय मिश्र व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्रीमती संगीता निगम, श्री प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत के सरपंच पंच व छात्रावासों के अधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारी, एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper