भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एसडीएम ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की…..

218
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– अनु विभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने आज अनु विभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के सभागार में खंड स्तरीय शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षक विद्यालयो में निर्धारित समय में नियमित रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो इसके लिए निरंतर कार्य करें। अनु विभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने परीक्षा परिणामो, साइकिल वितरण जैसे अन्य शिक्षा विभाग के कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper