उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से सम्पर्क कर हितग्राही कराए 31 मार्च तक ई-के. वाई. सी.…
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
-जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से NFSA का खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्राथमिकता परिवारों को 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य व अन्त्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति परिवार के मान से निःशुल्क वितरण किया जा रहा है साथ ही समस्त हितग्राहियों को नमक का वितरण 1.00 रूपये प्रति किलो की दर से एवं अन्त्योदय परिवारों को शक्कर का वितरण 20.00 रूपये प्रति किलो की दर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि ऐसे हितग्राही जिनके परिवार के सभी सदस्यों की eKYC नही हुई है वे उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से सम्पर्क कर दिनांक 31 मार्च 2025 के पूर्व eKYC अनिवार्य रूप से करा ले अन्यथा हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.