रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रोजगार सहायक

सतना। जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत सोहौला में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रोजगार सहायक पंकज तिवारी को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी रोजगार सहायक ने ग्राम पंचायत सोहौला के कृषक भगवान दास चौरसिया से मनरेगा योजना के तहत वाटर टैंक और दो नालियां निर्माण की स्वीकृति देने के लिए रिश्वत की मांग की थी। उक्त कार्य की कुल लागत ₹1,60,000 थी, जिसे जारी करने के लिए रोजगार सहायक की रिपोर्ट और आईडी आवश्यक थी।
कृषक द्वारा शिकायत किए जाने पर EOW रीवा की टीम ने जाल बिछाया और आज, 21 मार्च 2025, को आरोपी पंकज तिवारी को ग्राम पंचायत बाबूपुर, जिला सतना में संस्कृत विद्यालय के सामने रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
EOW की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.