कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
शहडोल 25 मार्च 2025- अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने शहडोल जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।
जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, पीएम किसान, पीएम आवास, सीएम किसान, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विभाग सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिया एक्का सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.