भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विश्व में शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर की हो रही चर्चा:- उप मुख्यमंत्री…

694
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

मानसिक एवं शारीरिक संतुलन का खेल है फुटबॉल :- उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल


उप मुख्यमंत्री ने फुटबॉल खिलाड़ियों को वितरित की खेल सामग्री

– उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सपना गुप्ता,सानिया कुंडे सुहानी कोल सहित अन्य फुटबॉल खिलाड़ियों को किट, फुटबॉल सहित अन्य खेल सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का वास्तविक खेल फुटबॉल है और फुटबॉल मानसिक, शारीरिक संतुलन बनाने का खेल है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहडोल के "मिनी ब्राज़ील" के नाम से पहचान बना चुके विचारपुर का जिक्र कई मंचों पर किया है जहां पर खिलाड़ी चार चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहे है। उन्होंने कहा कि "मिनी ब्राज़ील" विचारपुर के लगभग हर घर में राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश, संभाग, जिले का नाम रोशन कर रहे हैं यह विंध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मिनी ब्राज़ील ग्राम विचारपुर के बच्चे बचपन से ही फुटबॉल का खेल खेल रहे हैं और फुटबॉल के अलावा कोई भी खेल में रुचि नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि नेचुरल प्रतिभा निखरना आसान होता है, इसके लिए प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने फुटबॉल खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कोच श्री रईस अहमद व अन्य फुटबॉल कोचों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनी ब्राज़ील विचारपुर मैदान को विकसित कर खिलाड़ियों को और अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1.50 करोड़ रूपये की लागत से विचारपुर बैगा बस्ती से ज्ञानोदय स्कूल होते हुये खेल मैदान तक रोड कार्य के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदाय की जा चुकी है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि खिलाड़ी बालक-बालिकाओं के लिये अलग-अलग शौचालय का निर्माण, छोटे बच्चों के लिये अलग खेल मैदान तैयार कराया जा रहा है, रात्रि में खेल हो सके इसके लिये रात्रि कालीन लाईट की व्यवस्था, ग्रेडर के माध्यम से बड़े मैदान को व्यवस्थित एवं समतलीकरण कराया गया है, 135 खिलाडियों को ड्रेस किट का वितरण एवं 20 फुटबाल प्रदाय किये गये है। स्टेडियम एवं बाऊण्ड्रीवाल के लिये रिलायन्स फाउण्डेशन एवं एस.ई.सी.एल. को सी.एस.आर. मद से कार्य कराये जाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कोच रईस अहमद, सीताराम सहित अन्य फुटबॉल कोचों से फुटबॉल खेल के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, पार्षद, सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी व फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper