राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– दसवीं राज्य स्तरीय सेपकटकरा ओपन प्रतियोगिता शुभारंभ आज विचारपुर के बालक क्रीड़ा परिसर शहडोल में किया गया। 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सेपकटकरा ओपन प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 जिले से 370 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है। चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, श्री प्रतीक केशरवानी, सहायक संचालक खेल रईस अहमद,सबदर हुसैन बोहरा सहित अन्य रेफरी, प्रशिक्षक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.