जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत दूधी में जन चौपाल का किया गया आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत दूधी में रात्रिकालीन सामुदायिक जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में जन अभियान परिषद के जिला समन्वय श्री विवेक पांडेय ने पानी के महत्व को बताया तथा जनचौपाल में पानी को लेकर ग्रामीणों से संवाद हुआ। पानी को भविष्य की चुनौती और जलस्रोतों के संरक्षण के बारे में भी बताया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.