शहडोल नगर के मानस भवन में ‘विक्रमोत्सव’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं विक्रम संवत का नववर्ष- विधायक जयसिंहनगर
-विक्रम संवत 2082 के आरंभ एवं सृष्टि आरंभ दिवस पर आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के मानस भवन में विक्रमोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा की आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि आज के दिन से विक्रम संवत के अनुसार वर्ष 2082 प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत के अनुसार भारत के नव वर्ष के रूप में भी माना जाता है। उन्होंने कहा कि हम सबको विक्रम संवत के अनुसार नव वर्ष को बड़े उत्साह से एवं हर्षोल्लास से मनाना चाहिए एवं इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी करना चाहिए।
विधायक ने कहा की आज के दिन से चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्र का त्यौहार हमारे देश में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है एवं चैत्र नवरात्र के समय मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखी जाती है। चैत्र नवरात्र में भक्त देवी मां की आराधना करते हैं एवं जवारे भी बोए जाते हैं। कार्यक्रम को समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा ब्रह्मध्वज का पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, अन्य जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने किया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.