भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आम जन जल गंगा संवर्धन अभियान में निभाएं बढ़ चढ़कर सहभागिता-विधायक

231
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जनप्रतिनिधियों अधिकारियों व लोगों ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान

जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हो चुका है। इस अभियान के तहत आज सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत ऐंताझर के सागरी तालाब में साफ सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया गया। तालाब गहरीकरण के कार्य में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा ने श्रमदान किया एवं अपनी सहभागिता निभाई तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया।
इस दौरान विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में लोग बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं जिससे भविष्य के लिए जल सुरक्षित हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, प्रिया सिंह बघेल, ग्राम पंचायत ऐंताझर के सरपंच श्री मैकू बैगा, समाजसेवी श्री सुशील शर्मा सहित काफी संख्या में लोगों ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए श्रमदान किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper