भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आज बचाओ जल उज्जवल होगा कल

144
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

अपनी मिट्टी एवं अपना जल बचाने एक साथ जुटे उधिया ग्राम के लोग

– आज बचाओ जल उज्जवल होगा कल जल गंगा संवर्धन अभियान का नया स्वरूप समाज के सहयोग से आगे आ रहा है। ग्रामीण जन अपना जल अपनी मिट्टी तथा अपने वतन के संरक्षण एवं संवर्धन में स्वप्रेरणा से जुड़ते जा रहे हैं। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्री अनुराग निगम ने बताया कि ग्राम पंचायत उधिया सरपंच एवं ग्रामीणों के साथ जल संवर्धन चौपाल लगाकर उनके गांव के प्राचीन मंदिर तथा मंदिर के पास स्थित तालाब के जीर्णाेद्वार एवं जल संरक्षण संवर्धन पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सहज रूप से तालाब के जीर्णाेद्वार की बात स्वीकार की तथा अगले ही दिन कार्य में जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब 40 वर्ष से ऊपर है यहां खनिज मद से 7 लाख 50 हजार रूप्ये की लागत से यहां का निर्माण कार्य पूर्व में कराया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper