भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नागोद विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

338
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना/नागोद : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तारतम्य में नागोद विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 9 अप्रेल को स्वयम्बर पैलेस नागोद में सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम में श्री सतीश शर्मा जी पूर्व जिलाध्यक्ष,
श्री ऋषभ सिंह जी जिला महामंत्री,श्री मुरारी सोनी जी जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती किरण सेन जी जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती सरोज गूजर जी जिला मंत्री,श्रीमती कामाक्षा कुमारी सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत नागोद, श्री मनीष प्रताप सिंह जी (राव साहब सुरदहा) जिला कार्यसमिति सदस्य,श्रीकृष्ण द्विवेदी जी जिला मंत्री,श्री ध्रुवराज सिंह जी प्रभारी मण्डल परशमनिया,श्री पुलकित टंडन जी मण्डल अध्यक्ष नागोद,श्री प्रबल प्रताप सिंह जी मण्डल अध्यक्ष जसो,पवन शर्मा प्रभारी नागोद मण्डल, श्री अनुराग सिंह गुड्डा जी मण्डल अध्यक्ष ऊँचेहरा,श्री राघवेंद्र रावत जी मण्डल अध्यक्ष परसमनिया,श्री आशीष कुशवाहा जी मण्डल अध्यक्ष अटरा,श्री रजनीश लोधी जी मण्डल अध्यक्ष भरहुत सहित सभी मंडलो के प्रभारी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मंचासीन अतिथियों की स्वागत बेला के बाद
कार्यक्रम की अगली कड़ी में जिले से नियुक्त अतिथि श्री सतीश शर्मा जी पूर्व जिलाध्यक्ष,श्री ऋषभ सिंह जी जिला महामंत्री ,श्री मुरारी सोनी जी जिला उपाध्यक्ष ने सक्रिय कार्यकर्ताओ की सभा को संबोधित करते हुए जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर के संघर्ष बलिदान और पार्टी की वर्तमान नीतियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कृष्णा पांडेय मण्डल महामंत्री नागोद ने किया।
उक्त कार्यक्रम में नागौद विधानसभा के समस्त मंडलो के पदाधिकारी, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता,मातृशक्ति उपस्थित रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper