भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रघुनंदन उर्फ राजा भईया ने पचासों एकड़ शासकीय भूमि पर किया अतिक्रमण

2,054
Above News

राजा बना भू माफिया,खैरहा सरपंच ने तहसीलदार से की शिकायत,कार्यवाही न हो ने पर अंशन पर बैठने की दी चेतावनी

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल।इन दिनों लापरवाह प्रशासन का फायदा भू माफिया जम के उठा रहे हैं शासकीय भूमि पर कब्जा कर दिखा रहे हैं दबंगई ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है बता दें कि ग्राम पंचायत सरपंच ने भूमाफिया के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है।श्रीमती दुईजी बाई कोल सरपंच ग्राम पंचायत खैरहा जनपद पंचायत सोहागपुर जिला-शहडोल (म.प्र.) ने बुढार तहसीलदार से की शिकायत अपने शिकायत पत्र में श्रीमती दुईजी बाई कोल सरपंच ग्राम पंचायत खैरहा ने बताया कि ग्राम पंचायत खैरहा मे ग्राम खैरहा के विकाश एवं अन्य निस्तार के लिए शासकीय भूमि का सीमांकन कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए ।सरपंच श्रीमती दुईजी बाई कोल ने बताया कि ग्राम पंचातय खैरहा जनपद पंचायत सोहागपुर का बडा ग्राम पंचातय है।यहा की जनसंख्या लगभग 8 हजार है एवं मतदाता लगभग 4 हजार है जहा पर आमजन के निस्तार के लिए सडक, नाली, शासकीय भवन, समुदायिक भवन,मंगल भवन, गल्ला भवन, आगनवाडी भवन, आयुर्वेदिक आस्पताल भवन, आजीवका भवन, गौसाला भवन एवं अन्य प्रकार के शासकीय निर्माण कार्य किये जाने केलिए शासकीय भूमि की आवश्यकता है भूमि के अभव मे ग्राम पंचायत के विकाशआम नागरीक को निस्तार मे लगा तार समस्या का सामना करना पडता है।

पचासों एकड़ शासकीय भूमि पर रघुनंदन का अवैध कब्जा

मै दुईजी बाई कोल पति श्री श्याम लाल कोल ग्राम पंचायत खैरहा की निर्वाचित सरपंचा हू जो निम्न लिखित विनय करती हूँ ।ग्राम खैरहा के निवासी रघुनन्दन सिंह (राजा भईया) जिसके पास पुस्तैनी सैकड़ों एकड़ भूमि हैं जिस पर उसका कब्जा सुरक्षीत है फिर भी रघुनन्दन सिंह द्वारा हनुमान बाग में बीच में 530 नंबर 53 डीसमील शासकीय भूमि, खैरहा बस स्टैंड के पास 532 /1बस स्टैंड के पास 22 डीसमील शासकीय भूमि, 736 नंबर 15 डीसमील आम रास्ता ढिमरान मोहल्ला का रास्ता 817/1 ढिमरान मोहल्ला के पीछे एक एकड़ शासकीय भूमि ,816 नं रकवा 70 डीसमील आदिवासी स्कूल के पास शासकीय भूमि ,436 नंबर रकवा 90 डेसिमल मिडिल स्कूल का रास्ता शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है वहीं ग्राम पंचायत खैरहा के आम निस्तार की पचासो एकड़ शासकीय भूमि खसरा नं. 532 / 1 रकवा 0.089 हे0, 530 रकवा 0.214 हे0 436 रकवा 0.1364 हे0, 689 रकवा 0.024 हे0, 711 रूकवा 0.061 हे0 712 रकवा 0.045 हे., 736रकवा 0.061 हे0, 785 रकवा 0.089 हे0, 791 रकवा 0.093 हे0, 792 रकवा 0.607 हे०, 793 रकबा 0.049 हे0, 794 रकबा 0.134 हे0, 795 रकवा 0.069 हे0, 796रकवा 0.129 हे०, 797 रकवा 0.105 हे0, 799 रकवा 0.032 हे, 801 रकवा 0.045हे० 802 रकवा 0.016 हे0, 803 रकवा 0.012 हे0, 804 रकवा 0.061 हे0, 805 रकवा 0.016 हे0, 816 रकवा 0.287 हे0, 817/1 रकवा 0.405 हे0, 1106 रकवा0.239 हे0, 1109/1 रकवा 0.502 हे0, 1114 / 1 रकवा 4.257 हे0, 1117/1144रकवा 0.159 हे0, 1142 रकवा 1.461 हे0, 1144 रकवा 7.159 हे0 कुल 29 किताभूमि कुल रकवा 16.784 हे0 लगभग 41.5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है जिसमे कुछ भूमि पर खेती किया जा रहा है कुछ आम निस्तार के रूढिगत रास्तो को बन्द किया गया है कुछ भूमि पर काटे तार लगा कर कब्जा किया गया है तथा कुछ भूमि पर वर्तमान मे बाउन्ड्री का निर्माण कार्य चल रहा है जिसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना आवश्यक है।

शासकीय कार्य को बन्द कराने के लिए बल पूर्वक दवाव बनाता है

विगत ढाई वर्ष से जब से ग्राम पंचायत का गथन हुआ है जहा भी ग्राम पंचायत द्वारा किसी प्रकार का निर्माण कार्य कराया जाता है तो रघुनन्दन सिंह द्वारा हर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है हर भूमि को अपने पट्टे की भूमि बताया जाता है थाने अथवा तहसील मे सिकायत कर शासकीय कार्य को रोकते हुए परेशन किया जाता है साथ ही कार्य बन्द कराये जाने के लिए बल पूर्वक दवाव बनाया जाता है एवं स्थगन लगवाया जाता है विगत वर्ष मार्च 2024 मे ग्राम पंचायत द्वारा प्रथमिक पाठशाला व अगनवाडी पहुच मार्ग मे सी०सी० रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा था उसमे भी इनके द्वारा थाने एवं आप के न्यायालय से स्थगन कराकर कार्य को रोका गया था फिर पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि जिस स्थान पर सी०सी० रोड का निर्माण कार्य हो रहा है उक्त सभी नं० शासकीय है स्थगन आदेश आपके न्यायालय से खारीज हुआ फिर सी०सी० रोड का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

कच्ची नाली के उपर नाली को बन्द कर बाउन्ड्री का निर्माण कर रहा रघुनंदन

पूर्व मे जो सी०सी० रोड निर्माण हुआ था और सी०सी० रोड के बगल से आम लोगो के घरो का निस्तार के बाद गन्दा पानी कच्ची नाली द्वारा बहता था जहा पर पंचायत द्वारा पक्की नाली का निर्माण कार्य कराया जाना था जिसमे स्थनग के बाद पटवारी प्रतिवेदन से यह स्पष्ट हो चुका था की उक्त रोड से लगे सभी खसरा नं० शासकीय है फिर भी रघुनन्दन सिंह द्वारा विगत 1 माह से सी०सी० रोड से सटा कर कच्ची नाली के उपर नाली को बन्द करते हुए बाउन्ड्री का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमे लगभग 150 मी० बाउन्ड्री बनाई जा चुकी है बाकी मे निर्माण कार्य लगातार चल रहा है जिसके कारण लोगो के घरो का गन्दा पानी सी०सी० रोड मे बह रहा है और पूरी रोड मे किचड फैल गया है।जिसे लोगो को आने जाने मे परेशनी हो रही है तथा सी०सी० रोड खराब हो रहा है इसी प्रकार से इनके द्वारा अन्य कई रूढिगत शासकीय रास्तो एवं अन्य भूमियो को अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है एवं जहा भी पंचायत द्वारा निर्माण कार्य किया जाता है उनके द्वारा रोका जाता है परेशन किया जाता है अगले 2 माह मे बारिस का मौसम आने बाला और बारिस के समय मे पंचायत के अंदर सड़क और नाली न होने से बारिस का पानी लोगो के घरो मे भर जाता है जिसे लोग परेशन होते है एवं उनका नुकसान भी होता है साथ ही जनप्रतिनिधियो एवं प्रशान को भी बारिस के पानी से लोगो को निजात एवं राहत दिलाए जाने के लिए परेशनियों का सामना करना पडता है।

शासकीय भूमि से नहीं हटा अवैध अतिक्रमण तो तहसील कार्यालय के सामने बैठेंगे अंशन पर

श्रीमती दुईजी बाई कोल सरपंच ग्राम पंचायत खैरहा ने तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से की मांग उक्त गम्भीर समस्या को देखते हुए पत्र मे लिखित सभी खसरे नं० की शासकीय भूमि का विधवत सिमांकन कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने, बाउन्ड्रीवाल के चल रहे निर्माण कार्य को रोके जाने एवं सम्पूर्ण शासकीय भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटवा कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द कराने की कृपा करे ताकि आमजन का निस्तार एवं ग्राम पंचायत का विकाश हो सके उक्त समस्या का निराकरण यदि सही समय पर नही हुआ तो मजबुरन मुझे अपने सदस्यों के साथ आप के कार्यलय के समक्ष अंशन पर बैठने की लिए मजबूर होना पडेगा ।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

मैं अभी छुट्टी में हूं इस विषय की अभी मुझे जानकारी नहीं है सोमवार या मंगलवार को तहसील पहुंचूंगी तो आप बताइएगा मैं देखती हूं विषय क्या है।

श्रीमती भावना डेहरिया
तहसीलदार बुढार

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper