पक्षियों की प्यास बुझाने युवाओं ने रखे सकोरे

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जल दान से जीवनदान
– ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जानवरों एवं पशुओं को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके इसके लिए शहडोल युवा टीम द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज युवा टीम द्वारा कमिश्नर कार्यालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट परिसर के पार्क में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे रखे गए। इस कार्य में युवा श्री गौरव मिश्रा सहित अन्य युवा शामिल थे। गौरतलब है कि शासकीय कप्तान हाई स्कूल बुढार के प्राचार्य श्री देवेंद्र श्रीवास्तव द्वारा युवाओं को निशुल्क स्कोर उपलब्ध कराए गए थे।
साथ ही हर घर नाद अभियान चलाकर जगह-जगह नाद करवाने की पहल की भी जा रही है जिससे पशु पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.