भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वायरमेन की परीक्षा हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक

629
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) संभाग ने जानकारी दी है जिला-शहडोल/अनुपपुर/उमरिया/कटनी/पन्ना/मंडला/डिंडोरी के क्षेत्रांतर्गत अनुभवधारी व्यक्तियों के लिए माह जुलाई 2025 में वायरमेन परीक्षा (ब) श्रेणी विद्युत लायसेंस हेतु) केन्द्र शहडोल पर आयोजित की जा रही है। इस हेतु अर्हता प्राप्त (कम से कम दो वर्ष का संबधित विषय का व्यावहारिक अनुभव जो कि पिछले 5 वर्ष के भीतर का हो) उम्मीद्वार परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक Esd.mponline.gov.in की वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते है। परीक्षा घरेलू, औद्योगिक, शिरोपरि एवं भूमिगत विषयों के लिये आयोजित की जावेगी। जिन विषयों में परीक्षा में शामिल होना हैं ऐसे सभी विषयों हेतु पृथक-पृथक अवधि अनुभव प्रमाण पत्र में दर्शायी होना चाहिये। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष-07652 240797 पर संपर्क कर सकते है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper