भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोई भी विद्यार्थी शाला प्रवेश से वंचित नही रहें- आयुक्त

296
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से प्रवेश उत्सव के तहत स्कूल जाने योग्य विद्यार्थियों को शालाओं में प्रवेश दिलाने के लिए प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। कोई भी विद्यार्थी शाला प्रवेश से वंचित नही रहें सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों का पोषित पाठशालाओं में प्रवेश सुनिश्चित करा लिया जाए। शाला प्रवेशी बच्चों को शासन द्वारा दी जाने वाली पुस्तकों का वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने प्रवेशोत्सव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर उमरिया श्री धरणेंद्र जैन, अपर कलेक्टर अनूपपुर श्री तन्मय सहित सीईओ जिला पंचायत, संयुक्त संचालक शिक्षा उमेश धुर्वें, उपायुक्त आदिवासी विकास श्रीमती ऊषा सिंह, तीनो जिलो के जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा उपस्थित रहें। आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन शालाआंें या महाविद्यालयो में विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है उनके आवेदन समय पर हो जाए तथा संबंधित संस्थाओं द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए जिससे कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित नही रहें।

आपने जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आवास सहायता योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को आवास सहायता की राशि समय पर जारी हो जाए। आपने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास, मेडिकल यूनिट, बैगा बस्तियों का विद्युतीकरण, ऑगनवाडी केंद्र के निमार्ण, वन धन केंद्र के संचालन, बहुउद्देशीय भवन, छात्रावास भवनों के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हो जिन स्थानों में कार्याें के संचालन में कोई भी बाधा आ रही हो, की जानकारी संबंधित कलेक्टरों को देकर निराकरण कराए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper