भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चाट की दुकानों एवं फास्ट फूड विक्रेताओं की दुकानों का किया गया निरीक्षण..

298
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


कलेक्टर डॉ.केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर और फास्ट फूड विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। तहसील जयसिंह नगर एवं ब्यौहारी के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चाट की दुकानों एवं फास्ट फूड विक्रेताओं की दुकानों के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को सही खाद्य योजको का उचित मात्रा में प्रयोग करने , दुकान के आस पास साफ-सफाई बनाए रखने,कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा खाद्य सामग्री को ढक कर विक्रय करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध खाद्य सामग्री विनेगर ,तेल ,मसाले एवं बनी बनाई खाद्य सामग्री की मौके पर ही जांच की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper