जल का महत्व बताने जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने लगाई चौपाल

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जल को बचाने करना होगा सामूहिक प्रयास:-कलेक्टर
जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चलाया जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों की उपस्थिति में शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के पड़मनिया खुर्द में लोगों को पानी की एक-एक बूंद सहजेने एवं जल का महत्व बताने के लिए जन चौपाल लगाई गई। जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जल को बचाने के लिए केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नही बल्कि हम सभी कि जिम्मेदारी है कि आने वाले पीढ़ियों के लिए पानी का संचयन करंे। उन्होंने कहा कि जल के बीना जीवन संभव नही है, जल अमूल्य है, इसे बचाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत शहडोल के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री नरेंद्र धुर्वे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सरपंच श्रीमती कमलेशिया बैगा,सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, उपसरपंच अनिल साहू, अनुराग निगम, जन अभियान परिषद के परामर्शदाता,जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.