भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने रामझीरिया आश्रम जलहली धाम का किया निरीक्षण, लोगो से की चर्चा

345
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

“आओ बचाएं जल, करें सुरक्षित कल”

“आओ बचाएं जल, करें सुरक्षित कल” कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शनिवार को जिले के गोहपारू जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौली के ग्राम कठौतिया में रामझिरिया आश्रम जलहली धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जलहली धाम में उपस्थित ग्रामीण से जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी तथा जल को सहेजने एवं संवर्धन करने की अपील भी की। कलेक्टर ने लोगों से कहा कि हमें जल को व्यर्थ में नहीं बहाना है पानी को बचाना है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आप सब अपने आसपास की जल संरचनाओं की साफ सफाई करें एवं इस अभियान में जुड़कर अपनी सहभागिता निभाएं।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री वेदमणि मिश्रा, ग्राम पंचायत मझौली के सरपंच श्री झल्लू कोल, सचिव श्री उदय सोनी, रोजगार सहायक श्री प्रदीप तिवारी एवं पेसा मोबिलाइजर एकता सिंह, जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के सदस्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper