कलेक्टर ने मझौली के ग्राम पंचायत भवन का किया निरीक्षण

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शनिवार को गोहपारू जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौली के पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव से पंचायत भवन निर्माण की संपूर्ण जानकारी ली। कलेक्टर ने सरपंच एवं सचिव को निर्देश दिए की पंचायत भवन के चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनवाएं एवं छायादार वृक्ष भी लगाएं जिस पंचायत भवन सुंदर एवं आकर्षक दिखे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि पंचायत भवन का शौचालय पंचायत भवन के बाहर बनाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री वेदमणि मिश्रा, ग्राम पंचायत मझौली के सरपंच श्री झल्लू कोल, सचिव श्री उदय सोनी, रोजगार सहायक श्री प्रदीप तिवारी एवं पेसा मोबिलाइजर एकता सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.