विशाल व अखिल भारतीय दंगल का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न।

संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में देर रात तक चली कुश्तियां अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी।
लगभग 5 लाख की राशि का किया गया पुरस्कार के रूप में वितरण।
अंबाह। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल अखिल भारतीय स्तर का दंगल संत शिरोमणि बाबा बालक दास जी के सानिध्य थरा में आयोजित किया गया जहां पर हजारों की संख्या में पहलवान लोगों ने सहभागिता व अपना दमखम दिखाया। जिसमें हरियाणा, पंजाब ,उत्तर प्रदेश राजस्थान, दिल्ली, प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहलवानों मौजूद थे दूसरी ओर सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ जिसमें आखिरी कुश्ती चंबल केसरी गौरव पहलवान भिंड के बीच मुकाबला बराबरी पर काफी देर तक कुश्ती चलने के बाद संत श्री के आदेश पर छोडने के लिए बोला गया,देर रात तक कुश्ती चलती नहीं जिसमें रात 12:00-1 बजे पर सभी को पुरस्कार वितरण किए गए स्वयं अंतिम पड़ाव में संत श्री के द्वारा निगरानी रखकर दंगल समापन कराया गया वहीं सभी का आयोजन समिति द्वारा बहुत आभार , धन्यवाद व्यक्त किया गया दूसरी ओर सफलतापूर्वक आयोजन में अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन के द्वारा व्यवस्थाओं में सहयोग हेतु पंडाल, कुर्सी ,माइक आदि की जिम्मेदारी सफलता पूर्वक संभाली गई और सहयोग किया गया साथ ही साथ नगद राशि का भी सहयोग दिया गया व सरपंच पुत्र ने भी नगद राशि सप्रेम भेंट की, आयोजन स्थल पर पहुंच कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।आयोजन समिति ने सभी का धन्यवाद किया आयोजन समिति में खलीफा पंडित जी,लल्लू पंडित जी, केदार ओझा माड़साब,पोप सिंह तोमर, रंजीत सिंह तोमर (फौजी बाबा थोक), सुरेंद सिंह तोमर,व युवा साथियों में मोनू,सोमू थापक, सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, राम भरोसी सिंह, सहित समस्त ग्राम वासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.