म प्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री जीतेन्द्र सिंह का शहडोल में हुंकार सभी कर्मचारियों को कहा बटोगे तो कटोगे इसलिए सशक्त संगठन की सदस्यता लें।

शहडोल ।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ का सहयोगी एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ से संबंध एक सशक्त संगठन है, जो भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति पर चलते हुए पच तत्वों पर केंद्रित रहता है।1.सामाजिक समरसता 2.पर्यावरण सुरक्षा 3. कुटुंब प्रबोधन 4. नागरिक कर्तव्य 5. स्वदेशी जागरण
उपरोक्त पंच तत्वों का पालन करते हुए संगठन को पूर्ण कालिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन की प्रांतीय इकाई के द्वारा चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में मजबूत कार्यकारिणी खड़ा करने तथा सदस्यों की संख्या को और बढ़ाने,वर्तमान में संगठन के द्वारा कर्मचारियों के हित में शासन स्तर से कराये गये निर्णय के संबंध में बताने एवं अपने आगामी रणनीति पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री के द्वारा पूरे प्रदेश के सभी संभागों का दौरा कर जिला एवं संभाग कार्यकारिणी का मनोबल बढ़ाने के तारतम में दिनांक 18.04.2025 को शाम 8 बजे श्री हेमंत श्रीवास्तव जी प्रदेश अध्यक्ष, श्री जितेंद्र सिंह जी प्रदेश महामंत्री, श्री कृष्णराज सिंह की संयुक्त प्रदेश महामंत्री एवं श्री डॉ गोविंद नारायण श्रीवास्तव जी संभागीय उपाध्यक्ष रीवा का आगमन विराट नगरी शहडोल की पावन धरा पर हुआ।रात्रि विश्राम उपरांत आज दिनांक 19.04.2025 को दोपहर 12:30 से संघ कार्यालय शहडोल की बैठक हाल में संभागीय अध्यक्ष शहडोल श्री बी.पी तिवारी जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रामनाथ द्विवेदी जी, श्री प्रदीप कुमार पटेल जी, श्री शैलेंद्र कुमार पांडे जी, श्रीमती पार्वती सिंह जी, जिला अध्यक्ष शहडोल श्री हरेंद्र कुमार जी, जिला कार्यकारिणी एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों के द्वारा जिला स्तर पर निर्धारित लक्ष्य 1200 से अधिक कर्मचारियों की सदस्यता करने, निष्क्रिय तहसील एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को बदलकर अच्छे एवं एक्टिव कर्मचारियों को संगठन में मौका देने हेतु निर्देश दिए गए। प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी के द्वारा प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि, संगठन के प्रयासों से ही शासन द्वारा 50% महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान पर आधारित गृह भाड़ा
भत्ता, यात्रा भत्ता सहित अन्य आदेश शासन के द्वारा जारी किए गए हैं। जिससे सभी कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। संगठन अपने शक्ति कार्यक्षमता एवं वृहद दूरगामी सोच पर चलते हुए कर्मचारियों की 9 वर्षों से रुकी हुई पदोन्नति को पुन बहाल करने का सफल प्रयास किया गया है, जिसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है एवं जल्द ही कैबिनेट की बैठक में रखकर पास कराने उपरांत इसका लाभ कर्मचारियों को जल्द दिलाने बाबत माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने स्वयं इसकी घोषणा भी कर दी है। अब संगठन के जोरदार प्रयासों से आने वाले एक माह के अंदर शासकीय कर्मचारी एवं पेंशनर्स को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने संबंधी आदेश जारी कर खुशखबरी दी जाएगी। संगठन कर्मचारी हित में अपनी लड़ाई जारी रखेगा। आगामी जुलाई 2025 के बाद संगठन केंद्र की भांति प्रदेश में भी आठवां वेतन आयोग के जल्द से जल्द गठन कराने बाबत चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू करेगा। इसके संबंध में सभी कर्मचारियों को इसकी रुपरेखा से जल्द अवगत कराया जाएगा। वर्तमान में सभी विभागों में समान कैडर में वेतनमान में असमानता तथा विसंगति है यह तभी हल होगा, जब आठवां वेतन आयोग का गठन प्रदेश में होगा। इसलिए मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ही वह संघ है जो क्षमताओं से लबरेज़ है एवं योग्य है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी के द्वारा सभी विभागों के क्लास 2 के अधिकारियों से लेकर निचले स्तर तक के सभी अधिकारियों कर्मचारियों से आह्वान किया है कि सभी विभागों एवं सभी कैडर का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बढ़ चढ कर सदस्यता लें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं ताकि संगठन निरंतर कर्मचारियो के हित की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.