सरस्वती शिशु मंदिर नागोद के राघव गोयल ने 490/500 अंक प्राप्त कर जिले में प्राप्त किया पहला स्थान

सतना/ नागोद : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवपुरम, नागौद के कक्षा 10वीं के छात्र भैया राघव गोयल, पिता नितिन गोयल (गांधी चौक), ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर
विद्यालय परिवार ने भैया राघव को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यालय समिति के संरक्षक नागेंद्र सिंह, राम कुमार अग्रवाल, डॉ. राजन शरण श्रीवास्तव (अध्यक्ष), चंदन अग्रवाल (व्यवस्थापक), श्रीमती अंजना टंडन (उपाध्यक्ष), श्रीमती आभा (कोषाध्यक्ष), डॉ. सचिन गोयल (सह व्यवस्थापक) सहित समिति के सभी सदस्यों सहित नागोद के उनके व उनके पिता के इष्ट मित्रो ने राघव की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की की है
साथ ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शिवेंद्र सिंह, प्रमोद पांडे, शालिनी त्रिपाठी तथा समस्त आचार्य बंधुओं ने भी भैया राघव को आशीर्वाद प्रदान कर उनकी प्रशंसा की है

Subscribe to my channel
Comments are closed.