भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लोगों ने तालाब की सफाई कार्य में किया श्रमदान, दिया जल संरक्षण का संदेश…

295
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार। बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार


-जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार। बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को सारने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जल गंगा सवंर्धन अभियान” 30 मार्च से प्रारंभ किया है जो कि 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। जिले में आगामी तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान सतत चलेगा। अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णाेद्धार किया जा रहा है। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। यह जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित होगा, जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के लल्लू तालाब में श्रमदान के माध्यम से तालाब की साफ सफाई करने का कार्य किया गया। श्रमदान कार्य में नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी व सफाई टीम व स्थानीय लोगों ने अपनी भूमिका निभाई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper