भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अमलाई पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

267
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– थाना अमलाई क्षेत्र में घटित महिला की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में अमलाई पुलिस ने जांच व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
25 दिसम्बर 2024 को थाना अमलाई में एक महिला की संदिग्थ मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतिका का नाम कमला बाई पति राम सहाय अगरिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी नीचे दफाई, अमराडंडी, वार्ड क्रमांक 11, थाना अमलाई, जिला शहडोल (म.प्र.) था।
मर्ग जांच के दौरान सूचनाकर्ता राम सहाय अगरिया के कथनों, घटना स्थल का निरीक्षण, शव पंचनामा, तथा डॉक्टरों की पी.एम. रिपोर्ट से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुंह और नाक दबाकर दम घोंटने से हुई है, जो स्पष्ट रूप से हत्या का मामला पाया गया। डॉक्टर टीम की रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण यही स्पष्ट किया गया।
इस आधार पर थाना अमलाई में बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। गहन विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही राहुल कुमार शर्मा पिता रविन्द्र कुमार शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, कॉलेज कॉलोनी, थाना बुढ़ार को चिन्हित किया गया।
संदेही आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी राहुल कुमार शर्मा द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी राहुल कुमार शर्मा को दिनांक 07.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई निरी. जयप्रकाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में उ.नि. एम.के. शुक्ला, सउनि. करतार सिंह, अमृतलाल परस्ते, अजमेर सिंह, प्र.आर. गणेश पाण्डेय, जीवनलाल, प्र.आर. शिवनंदन एवं प्र.आर. दशरथ प्रजापति की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper