वंशिका आहूजा ने कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन…

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
खुशियों की दस्तक…
शहडोल जिले के गुड शेपहेर्ड कान्वेंट विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 12 वी छात्रा वंशिका आहूजा ने बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की होनहार छात्रा वंशिका आहूजा ने इस वर्ष की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 94% प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जो जिले के लिए एक गर्व का विषय है। वंशिका आहूजा ने कहा कि यह सफलता माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतीक है। उन्होंने बताया नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। वंशिका आहूजा आगे चलकर सी.ए. बनना चाहती है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.