भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सामाजिक समरसता का प्रतीक है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना

232
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

191 जोड़ो ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंधे, जिसमें तीन निकाह भी शामिल

अतिथियों ने वर वधु पर फूलों की वर्षा कर सामूहिक रूप से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी

जिला प्रशासन बना मेजबान और जन प्रतिनिधि बने बराती

– मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निकाह योजना अंतर्गत जिले के सोहागपुर जनपद पंचायत की प्रसिद्ध कंकाली माता मंदिर प्रांगण अंतरा में सामूहिक विवाह का आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में 188 जोडों की शादी हिन्दू एवं 3 जोड़े का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेवारी जिला प्रशासन सम्हाल रहा था। वहीं जनप्रतिनिधि एवं आम जन बाराती थे।
सोहागपुर जनपद पंचायत की प्रसिद्ध कंकाली माता मंदिर प्रांगण अंतरा में रंग विरंगे परिधानों में वर एवं वधूू एवं परिजन, रिश्तेदार उत्साह के साथ सुबह से ही विवाह स्थल में पहुंच रहे थे। खुशनुमा माहौल था। ग्रामीण जन अतिथियों के स्वागत सत्कार की व्यवस्था में जुड़े हुए थें। घराती एवं बाराती पक्ष अपने मेहमानों के साथ कार्यक्रम स्थल मंे पहुंच रहे थे। ढोल ढमाके, बाजे,गाजे के साथ बारात निकली, जिसकी अगुआई जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, तहसीलदार सोहागपुर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री अनुराग निगम व अन्य अधिकारियों के द्वारा की गई।
अतिथियों द्वारा नव वर-वधू को राज्य सरकार के प्रावधान के अनुरूप 49 हजार रूपये के चेक भेंट किए गए। जो नव दम्पत्ति को गृहस्थी के सामान एवं अन्य कार्यों के लिए व्यय किए जा सकेगे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया सिंह बघेल ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना। इस योजना से समाज के सभी वर्ग जाति एवं धर्म के लोगों की कन्याओं का विवाह एक साथ एक ही स्थल पर सम्पन्न हो रहे हैं। अब बेटियां अपने ससुराल खाली हाथ नहीं जाएंगी। प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह की जवाबदारी अपने हाथों में ले रखी है। कन्याओं का विवाह पूरे उत्साह के साथ आयेाजित किया गया। अब कन्या विवाह के लिए अभिभावकों को अपनी जमीन या जायजाद गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयोजित सामूहिक विवाह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल, समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper