जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए नवीन खेत तालाब के कार्य….

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
“जल को बचाएं जीवन को बचाएं”
“जल को बचाएं जीवन को बचाएं”, “जब तक जल सुरक्षित है तब तक कल सुरक्षित है” गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत ग्राम खड्डा, ब्यौहारी के ग्राम पंचायत खांड में नवीन खेत तालाब व वाटर रिचार्ज के कार्य किए गए।
Subscribe to my channel
Comments are closed.