भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्

199
Above News

सतना/नागौद :- शासकीय जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम ने की। उक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो कॉलेज की बिल्डिंग जर्जर हो गई है, उक्त बिल्डिंग का भौतिक सत्यापन करते हुए तकनीकी एवं आर्किटेक्ट से जांच कराकर बिल्डिंग की जानकारी लेकर बिल्डिंग की मरम्मत कराई जाए या नई बिल्डिंग बनवाई जाए तथा इसके लिए बजट की व्यवस्था की जाए, उक्त बिंदु पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में श्रीकृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) सांसद प्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र कुमार वर्मा, प्राचार्य डॉ जे.पी शर्मा, सदस्य राघवेंद्र सिंह परिहार, हरिशंकर शर्मा, योगेंद्र शुक्ला, प्रासून मिश्रा, रवि सिंह परिहार, विवेक बसंतानी, चंदन अग्रवाल, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, नायब तहसीलदार यादवेंद्रमणि त्रिपाठी, डॉ बृजकिशोर पटेल, डॉ धर्मेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper