कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों में समाज को आगे आने का किया आहवान

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है
गोहपारू जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भदवाही में जल चौपाल का किया गया आयोजन
– जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। शहडोल जिले में पर्याप्त वर्षा होती है। जरूरत है वर्षा की एक-एक बूंद के संरक्षण की। गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में संरक्षित करके हम सब पानीदार बन सकते हैं। हमें जहां एक ओर वर्षा जल का संरक्षण करना हेागा वहीं दूसरी ओर जल के प्रबंधन एवं बेहतर उपयोग के लिए भी प्रयास की जरूरत है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आहवान पर शहडोल जिले में भी गांव-गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान समाज एवं सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जहां पुरानी जल संरचनाओं कुआ, तालाब, बावड़ियों, जल स्त्रोतों, गांव में बहने वाली नदियों एवं नालों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। वहीं उपयुक्त स्थलों में नई जल संरचनाओं खेत तालाब, अमृत सरोवर, पुष्कर तालाब, निर्मल नीर आदि का भी निर्माण किया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने गोहपारू जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भदवाही में आयोजित जल चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज से जल संवर्धन कार्यों में आगे आकर जुड़ने की बात कही।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाने की बात दोहराई।
जल चौपाल में सीईओ जिला पंचायत श्री नरेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचंायत श्री मुद्रिका सिंह, सीईओ जनपद पंचायत गोहपारू श्री वेदमणि मिश्रा, सहायक यंत्री प्रशांत, उपयंत्री, ग्राम पंचायत के सरपंच,पंच, सचिव सहित बड़ी संख्या मंे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.