मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम 4 जून को पाली में….

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
कमिश्नर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
….
:- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथि में उमरिया जिले के पाली में पेशा ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों का महा सम्मेलन 4 जून 2025 को प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, सेफ हॉउस, ग्रीन हाउस, हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.