क्यू.आर. के माध्यम से आमजन पुलिसअधीक्षक को पुलिस संबंधी दे सकेंगे फीडबैक….

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
पुलिस महा निरीक्षक ने किया क्यूआर कोड का लोकार्पण
…
:- शहडोल पुलिस ने थानों में क्यूआर कोड लगाए हैं, जिससे न सिर्फ थाने की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि आम नागरिक भी अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। पुलिस महा निरीक्षक अनुराग शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा क्यूआर कोड का लोकार्पण किया गया। इससे जनता पुलिस के व्यवहार और थाने की कार्यप्रणाली के बारे में सीधे पुलिस अधीक्षक को फीडबैक दे सकती है। इस सिस्टम की सबसे खास बात यह यह है कि इस क्यूआर कोड के जरिए लोग यह भी दर्ज कर सकेंगे कि उन्हें थाना में त्वरित सुनवाई मिली या नहीं। ऐसे काम करेगा क्यूआर कोड-मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद एक फीडबैक फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में पुलिस के व्यवहार, थाने की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाओं और अपने मामले की प्रगति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। फीडबैक सीधे पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा। जनता के फीडबैक के आधार पर पुलिस प्रशासन पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार करेगा। साथ ही पुलिस के व्यवहार में व धाने की सुविधाओं में सुधार के साथ जनता को अपनी राय व्यक्त करने का मौका मिलेगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.