टैलेन्ट सर्च का होगा आयोजन,प्रथम चरण 07 जून को…
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शहडोल में टैलेन्ट सर्च का आयोजन किया जाना है। उक्त टैलेन्ट सर्च में बालक/बालिका 06 वर्ष से 18 वर्ष तक के राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय खिलाडियों की आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 7 जून 2025 दिन शनिवार को प्रातः 09 बजे से कराते का टैलेन्ट सर्च उत्कृष्ट विद्यालय शहडोल में रखा गया है। इसी तरह 11.06.2025 को सैलिंग (वाटर स्पोट्स) का टैलेन्ट सर्च स्व. जयपाल सिंह मुण्डा फुटवाल खेल मैदान में रखा गया है। दिनांक 22.06.2025 को जूडो खेल का टैलेन्ट सर्च अशासकीय ज्ञानोदय अग्रेजी मिडियम पटेल नगर पुलिस लाइन में रखा गया है। उक्त टैलेन्ट सच में बालक/बालिका खिलाडी अपनी प्रतिभागीता कराने हेतु साथ में आवश्यक दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड समग्र आईडी, दो पासपोर्ड साइज फोटो साथ में लेकर निश्चित दिनांक व समय स्थान पर उपस्थित होकर अपनी प्रतिभागिता कर सकते है। साथ ही टैलेन्ट के संदर्भ में अधिक जानकारी हेतु व आवेदन पत्र करने के लिए जिला कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग महात्मा गाँधी स्टेडियम में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.