भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हर घर पेड़ लगाओ, प्रकृति से प्रेम जताओं

361
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में जनमानस निभाए महती भूमिका

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण

– हर घर पेड़ लगाओ, प्रकृति से प्रेम जताओं। पर्यावरण का महत्व जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, हमें पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मिलकर कार्य करना होगा। यदि पयार्वरण स्वच्छ और संतुलित होता है तो जीवन भी सुखद और सुरक्षित रहता है। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
पौधरोपण करने से न केवल हरियाली बढती है, बल्कि मिटटी का कटाव रूकता है, जीव-जंतुओ का आवास सुरक्षित होता है और वर्षा भी संतुलित होती है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रकृति की गोद भरने के लिए ष्एक पेड़ मॉ के नामष् अभियान 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में जन मानस बढ़ चढकर सहभागी बने और प्रकृति की गोद भरने में अपनी महती भूमिका निभाएं। यह विचार विधायक ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र श्री शरद जुगलाल कोल ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत ब्यौहारी जनपद पंचायत प्रागंण पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत जनपद पंचायत ब्यौहारी कार्यालय के परिसर में विधायक श्री शरद कोल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री आकांक्षी प्रीतू सिंह, समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्री विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper