झारखंड के गोड्डा बसंतराय थाना क्षेत्र में युवक की हत्या एफआईआर दर्ज

ओम् कार झा की रिपोर्ट
गोड्डा। जिला के बसंतराय प्रखंड के बसंतराय थाना क्षेत्र में युवक ऋषि कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना के बाद गांव क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक के घर वाले प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है।
बसंतराय क्षेत्र के थाना प्रभारी मनीष कुमार अपने दल बल के साथ मोकलचक गांव आए थे उनके तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस विषय पर पुलिस का कहना है अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हे सलाखों में डाला जाएगा। जिसमे दो अभियुक्त को कतिथ बयान पर थाना लाया गया और थाना में उनसे पूछताछ जारी है। प्राथमिकी में कुल 11 अभियुक्तों का नाम दर्ज कराया गया है। बाकी की तलाश जारी है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.