भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया नई कार्यकारणी गठन

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)17जून,2025 को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जिला मंडी के सदर खंड का दूसरा सम्मेलन तल्याहड पंचायत घर में सम्पन्न हुआ जिसका उदघाटन जिला अध्यक्ष डॉ वीणा वैद्य ने किया। अपने सम्बोधन में जनवादी महिला समिति की आवश्यकता, उसके उद्देश्य व वर्तमान समय में देश व प्रदेश में बढ़ती महिला हिंसा, बढ़ती मंहगाई, युवाओं में बढ़ते नशे, बेरोजगारी , रूढ़िवादिता, अंधविश्वास व साम्प्रदायिकता पर विस्तार से चर्चा की। पिछले दिनों बढ़े गैस सिलेंडर के दाम व प्रदेश सरकार द्वारा बसों के किराए में की गई वृद्धि की भी कड़े शब्दों में निन्दा की। सम्मेलन में महिला हिंसा, बढ़ती मंहगाई व युवाओं में बढ़ते नशे को रोकने के लिए प्रस्ताव पास किए गए। सम्मेलन में आए सभी प्रतिभागियों का सदर खंड सचिव भावना ने स्वागत किया। जिला कोषाध्यक्ष सुनीता बिष्ट ने वर्तमान में समाज में महिलाओं की स्थिति का विस्तार से चर्चा करते हुए सम्मेलन का समापन किया। इस अवसर पर विनय ने 17 सदस्य कमेटी का प्रस्ताव रखा। सभी की सहमति से 17 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें नीरा ठाकुर को अध्यक्ष, भावना को सचिव,अनु को कोषाध्यक्ष,गीरजा को उपाध्यक्ष व ललिता को सहसचिव बनाया गया इनके अतिरिक्त कार्यकारणी में
विनय , सुनीता , मनसा , भावना , मीना , सत्या, इन्दिरा , सुमनलता , कला देवी , चंद्रावती , ललिता जी को चुना गया ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.