भाई-बहन के रिश्ता को तार-तार करने वाला मामला आया सामने

हिमाचल प्रदेश ( प्रकाश चन्द शर्मा)पुलिस थाना रक्कड़ के तहत भाई-बहन के रिश्ता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते में चचेरे भाई ने बहन के साथ ही छेड़खानी कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार पति के साथ अनबन के चलते महिला अपने मायके में रहती है।
उक्त महिला से यह घटना एक सप्ताह पहले हुई थी जिस पर महिला द्वारा इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। जिससे रक्कड़ पुलिस ने तत्काल शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की और महिला को थाने बुलाकर देहरा कोर्ट में पेश किया गया और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी एएसआई इल्मदीन ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया है और जल्द ही आरोपी युवक सलाखों के पीछे होगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.