ग्राम पंचायत गिरूईखुर्द में धरबी आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगाया गया शिविर

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
15 जून से 30 जून तक शहडोल जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे है। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत इस अभियान के अन्तर्गत शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान, जनधन खाता के वितरण के साथ ही सिकलसेल रोग और उसके परीक्षण के विषय में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत गिरूईखुर्द में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया तथा शिविर में आए लोगों को पात्रतानुसार लाभ दिलाया गया।
साथ ही शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत, कार्ड जाति प्रमाण-पत्र, पीएम किसान, जनधन खातों के विवरण के साथ ही शिविर के माध्यम से सिकिल सेल रोग और उनके परीक्षण के बारे में आम जनता को जागरूक किया गया।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनजातीय समुदाय के लोगो को सशक्त बनाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.