भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धरती आबा जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर सह कार्यशाला संपन्न….

175
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


:- भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव वर्ष के तहत जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिनांक 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक शहडोल जिले के 402 धरती आबा ग्रामों में जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम परिसर में आधार पंजीयन के साथ ही जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

शिविर मे स्वास्थ्य विभाग से डॉ० रश्मि द्वारा सिकल सेल एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सिकल सेल की स्क्रीनिंग एवं उपचार के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को पी०एम० जन मन योजनान्तर्गत 9 मंत्रालयों की 11 योजनाओं एवं धरती आबा योजनान्तर्गत 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके क्रियान्वयन एवं सेचुरेशन के बारे मे बताया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न ग्रामों से आये 67 जनजातीय हितग्राहियों के आधार पंजीयन के साथ ही आधार अपडेशन का कार्य किया गया। शिविर मे उपस्थित हितग्राहियों/प्रतिभागियों को पी०एम०जनमत एवं धरती आबा योजना से संबंधित पंपलेट, ब्रोसर, इंटरवेंशन कार्ड के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी संबंधी ब्रोसर वितरित किये गये। इस दौरान शिविर में आने वाले प्रतिभागियों ने धरती आबा सेल्फी प्वाईंट मे सेल्फी भी ली।
कार्यशाला मे उपस्थित विभागीय कर्मचारी/अधिकारियों को उपरोक्तानुसार अवधि में उनके कार्य क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों में आयोजित होने वाले शिविरों में प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराने तथा धरती आबा एवं पी०एम०जनमन की योजनाओं व उनके लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया।
शिविर सह कार्यशाला में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित पी०व्ही०टी०जी० एवं अन्य जनजातीय प्रतिभागियों, प्राचार्य, शिक्षक, अधीक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper