भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

237
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– शहडोल जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।

अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें कुल 02 स्थानों पर दबिश दी गई। उक्त कार्रवाई में 12 लीटर अवैध कच्ची शराब जोकि बिक्री करने के प्रयोजन से आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई, उक्त मशरूका की कुल कीमत ₹1,320 रु. है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper