कटे होंठ एवं फटे तालू का निःशुल्क कैंप का किया गया आयोजन….

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
जिला अस्पताल परिसर अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में कटे होंठ एवं फटे तालू का निःशुल्क कैंप आयोजन किया गया। जिसमें शहडोल जिले के जन्मजात विकृति कटे होंठ एवं फटे तालू से ग्रसित 12 बच्चे उपस्थित हुए जिनमें से 6 बच्चों का इलाज जबलपुर से आए दुबे डेंटल सर्जिकल हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा जांच में सिलेक्ट कर उन्हें निःशुल्क वाहन के द्वारा ले जाया गया बाकी 6 बच्चों में से 3 बच्चों को अगले महीने की तारीख दी गई एवं शेष 3 बच्चों का वजन कम होने की वजह से उनको एन आर सी में एडमिट होने एवं वजन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई एवं कैंप में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनोज द्विवेदी जी की उपस्थिति में सारे बच्चों को जबलपुर में इलाज के लिए रवाना किया गया ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.