जिले के शराब ठेकों की रिटेल के साथ साथ एक्सप्रेस वे की मलाई लूटने के लिए फिलहाल कई अफसर लगे है रतलाम एसी की कुर्सी की रेस में!
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे बनने के बाद रतलाम जिले का जावरा बना अंतराज्यीय के साथ मध्यप्रदेश की ड्यूटी वाली शराब गुजरात में खपाने का बड़ा गढ़!
जावरा में है ही स्थित है अंग्रेजी शराब का वेयरहाउस
जावरा के रिटेल शराब ठेकों में इस बार गुजरात लाइन के लिए चर्चा में रहने वाले कुछ चर्चित चेहरे शामिल?!
रतलाम। शुक्रवार शाम जावरा ट्रैफिक पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली, जब एक कंटेनर से 500 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात के वडोदरा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कंटेनर को जब्त करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 43 लाख रुपए बताई गई है।
सूत्रों के अनुसार, एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सोनू वाजपेयी भूतेड़ा के पास एटलेन क्षेत्र में ट्रैफिक टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान ट्रक (क्रमांक MH 14 JL 9333) को रोका गया। चालक द्वारा दस्तावेजों के संबंध में गोलमोल जवाब देने पर पुलिस को शक हुआ। जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें 200 पेटी बीयर, 100 पेटी रॉयल चैलेंज, 100 पेटी मेकडॉवेल और 100 पेटी रॉयल स्टैग शराब पाई गई।
तत्काल मामले की सूचना थाना औद्योगिक क्षेत्र को दी गई। थाना प्रभारी वी.डी. जोशी ने बताया कि इस मामले में कालूराम पिता मालाराम गोदारा (उम्र 37 वर्ष), निवासी बेहल, जिला भिवानी, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.