पुराने जर्जर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ को जीर्ण शीर्ण घोषित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

विकास सचदेवा की रिपोटिंग
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले में अत्यधिक जर्जर तथा पुराने भवन जिन्हे गिराया जा कर इनके स्थान पर अतिरिक्त कक्ष नवीन शाला भवन बनाया जाना प्रस्तावित है, को 15 दिवस के भीतर जीर्ण शीर्ण घोषित करने की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दिए है।
आपने आदेश में कहा है कि वर्षाकाल में जर्जर जीर्ण-शीर्ण भवनो के गिरने की आंशका बढ जाती है इससे बचने के लिए आवश्यक है कि उन भवनो को डिस्मेंटल करने की कार्यवाही की जाए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.