भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आरबीसी में प्रावधानित प्रकरणों में एक सप्ताह के भीतर किया जाए राहत राशि का वितरण- कलेक्टर

258
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– राजस्व अधिकारियेां की बैठक कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व पुस्तक परिपत्र मंे प्रावधानित नियमों के अनुसार प्रभावित परिवारों को राजस्व अधिकारी एक सप्ताह के भीतर राहत राशि का वितरण सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम सोहागपुर श्री अरविंद शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री नरेंन्द्र सिंह, एसडीएम जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्रीमती ज्योति परस्ते तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने राजस्व से संबंधित रिकार्ड सुधार, सीमांकन, अतिक्रमण के प्रकरणों, डायवर्सन, नामांतरण, राजस्व वसूली, खजिन आरआरसी के प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। वरिष्ठ कार्यालयों से चाहे गए प्रतिवेदनों की जानकारी भी समय-सीमा में प्रेषित कर दी जाए। राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों का निराकरण करें। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों का भी सतत रूप से भ्रमण करें। बैठक में कलेक्टर द्वारा तामीली प्रक्रिया तथा राजस्व रिकार्ड सुधार की विस्तार से जानकारी दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper