जल गंगा संवर्धन अभियान से बनाए गए खेत तालाब से कृषक सिया शरण यादव के माथे से खतम हुई चिंता की लकीरें

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
खुशियों की दास्ता
…
मनरेगा मद से खेत तालाब बनाने हेतु मिली तीन लाख रूपए की आर्थिक मदद
– जल गंगा संवर्धन अभियान छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अभियान के माध्यम से किसानों को खेत में खेत तालाब बनाने के लिए मनरेगा मद से तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। खेत तालाब बनने से जहां मानसून सीजन में वर्षा के अंतराल के दौरान सिंचाई के अभाव में खेत तालाब से पानी पहंुचाकर खेती को नया जीवन मिल सकेगा।
जिले के जनपद पंचायत गोहपारु के ग्राम पंचायत खांड निवासी श्री सिया शरण यादव ने अपनी खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से वर्षा आधारित खेती कर रहे थे। कई बार वर्षा में अंतराल के दौरान फसल सूख जाती थी। अब खेत तालाब में संचित जल से फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। पानी की उपलब्धता हो जाने से खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन तथा फलदार पौधरोपण करके अतिरिक्त आय अर्जित करने का विकल्प मिल गया है। अब परिवार को मजदूरी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। हम अपने खेत पर ही काम करके अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे। खेत तालाब में मछलीपालन से भी अतिरिक्त आय हो सकेगी। जल गंगा संवर्धन अभियान के संचालन से मिले लाभ के लिए श्री सिया शरण यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.